यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज ना बन जाए: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस की शुभकामानएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज न बनकर रह जाए.
नयी दिल्ली, 26 नवंबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस की शुभकामानएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज न बनकर रह जाए.
उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिए, ताकि संविधान सिर्फ़ काग़ज़ ना बन जाए- ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है. देश के संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं.’’ यह भी पढ़ें : Rajasthan: दलित समुदाय के व्यक्ति की बारात पर पत्थर फेंकने के मामले में छह लोग हिरासत में
ज्ञात हो कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
\