यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है, सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि ‘‘यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है और सरकार की ताकत के आधार पर’’ चुनाव नहीं जीता जाता.’
लखनऊ, 29 जुलाई : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि ‘‘यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है और सरकार की ताकत के आधार पर’’ चुनाव नहीं जीता जाता.’’ मौर्य की यह टिप्पणी इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कुछ वक्त पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है.
लखनऊ में भाजपा की राज्य इकाई के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, ‘‘क्या 2014 में भाजपा की सरकार थी? क्या हमने (लोकसभा) चुनाव जीते थे? 2017 (उप्र विधानसभा चुनाव) में, क्या हमारी सरकार थी? हम जीते या नहीं?’’ यह भी पढ़ें : कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने अधीर और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की
उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम जीते थे,तब सरकार नहीं थी और जब सरकार थी तो हमें लगा कि सरकार की ताकत पर ये कर सकते हैं.’’ मौर्य ने कहा, "सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, पार्टी लड़ती है और पार्टी ही जीतती है. हमेशा पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही जीतती है."
पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 उप्र विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "2024 (लोकसभा चुनाव) में की गई गलतियों को भूल जाइए और 2027 उप्र विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कीजिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

