देश की खबरें | सहानुभूति के साथ काम करना पुलिस का दायित्व है: केरल उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस पर सहानुभूति के साथ कार्य करने और पीड़ित व गवाह के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का दायित्व है। साथ ही कहा कि अगर बल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो कोई भी शिकायत लेकर आगे नहीं आएगा।

कोच्चि, 29 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस पर सहानुभूति के साथ कार्य करने और पीड़ित व गवाह के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का दायित्व है। साथ ही कहा कि अगर बल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो कोई भी शिकायत लेकर आगे नहीं आएगा।

मोफिया परवीन मामले का हवाला देते हुए उच्च न्यायालय ने कहा, '' लोग जब प्रथम प्राधिकारी (आमतौर पर पुलिस) द्वारा नजरअंदाज किए जाते हैं तो कई बार वे भयानक कदम (जैसे आत्महत्या) उठाते हैं, जैसा की हाल में हमने देखा।''

उल्लेखनीय है कि कानून की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय मोफिया अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत के सिलसिले में थाने गई थी, जहां एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने के बाद मोफिया ने आत्महत्या कर ली।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने उक्त टिप्पणी पुलिस सुरक्षा के अनुरोध वाली एक याचिका की सुनवाई के दौरान की, जहां पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे न केवल आरोपी, बल्कि कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी परेशान किया जा रहा है, जिसके चलते उसे अपने करीबी रिश्तेदार के घर पर छुपना पड़ा।

पीड़िता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों पर मामले में आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता को संपर्क/संरक्षण अधिकारी प्रदान किया गया है। हालांकि, अदालत ने यह कहते हुए दलील को खारिज किया कि यह ''बेहद अस्पष्ट'' था क्योंकि पीड़िता को गर्भपात के आवेदन के साथ पुलिस स्टेशन जाना पड़ा, जो कथित बलात्कार का परिणाम था।

अदालत ने पूछा कि अगर महिला को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है तो उसे थाने क्यों आना पड़ा?

अदालत ने कहा कि संपर्क या संरक्षण अधिकारी को पीड़िता को उसके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में सलाह देनी चाहिए, जैसा कि एक वकील करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज