राजस्थान: कांग्रेस कार्यकर्ता को मजबूत करना जरूरी: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया. इसके साथ ही शनिवार का उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वही करके दिखाती है.

Mallikarjun Kharge | Photo; ANI

जयपुर, 23 सितंबर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही शनिवार का उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वही करके दिखाती है.

खरगे यहां जयपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के कार्यकर्ता हमारी आंख और कान हैं.

हमको मजबूत करने वाले हाथ हैं इसलिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करना जरूरी है.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क रखें, उनके सवालों का जवाब दें,विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों की काट करें तथा अगर कोई साथी नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करें. राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि 2018 में सरकार ने जन घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें केवल पूरा नहीं किया बल्कि उससे एक कदम आगे बढ़कर सभी वर्गों को कुछ न कुछ दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी की देन है.. पार्टी जो कहती है. वहीं करके दिखाती है. आपको हमने जो वादा किया था. हमारे मुख्यमंत्री, विधायकों और मंत्रियों ने मिलकर वादे पूरे किये.. बल्कि ज्यादा भी दिया.’’ उन्होंने कहा कि यह एक दूसरे से रूठने का वक्त नहीं है. यह देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का वक्त है. इसलिये हम सबको जागना है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ही नहीं लड़ रहे... अगर कांग्रेस का एक उम्मीदवार है तो मोदी जी हमारे खिलाफ दो तीन उम्मीदवार खड़ा कर देते हैं.. एक तो भाजपा का उम्मीदवार, दूसरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का, तीसरा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का, चौथा आयकर विभाग का उम्मीदवार. इन सभी को मात देकर हमें जीतना है.’’

महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘यह विधेयक हम लेकर आए थे... जब सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह महिला आरक्षण विधेयक लाए तो तब इसका विरोध किसने किया.. भाजपा ने इससे पहले राजीव गांधी विधेयक लाए तो तब विरोध किसने किया.. भाजपा ने.. ऐसे में इनकी न तो नियत साफ है.. न ही नीति सही है.’’ कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी