देश की खबरें | इस साल के पूरा होने तक पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण हो पाना मुश्किल: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर कोरोना रोधी टीकाकरण का उपयोग अपने प्रचार-प्रसार के लिए करने का आरोप लगाया और कहा कि इस साल के खत्म होने तक देश की पूरी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य बहुत दूर नजर आ रहा है।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर कोरोना रोधी टीकाकरण का उपयोग अपने प्रचार-प्रसार के लिए करने का आरोप लगाया और कहा कि इस साल के खत्म होने तक देश की पूरी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य बहुत दूर नजर आ रहा है।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह सवाल भी किया कि देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण कब तक पूरा हो जाएगा?

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस साल के पूरा होने में 70 दिन बचे हैं और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 90 करोड़ खुराक दी जानी हैं।

वल्लभ ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर निर्धारित समय तक लक्ष्य को पूरा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार (नि:शुल्क माध्यम) के जरिए और प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी श्रेणी के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 102.4 करोड़ (102,48,12,565) से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल टीकों की 10.78 करोड़ (10,78,72,110) से अधिक खुराक हैं, जिन्हें अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\