एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ है, भाजपा महिलाओं की हितैषी नहीं: आराधना मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है और वह कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ जाहिर है।

देश की खबरें | उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ है, भाजपा महिलाओं की हितैषी नहीं: आराधना मिश्रा

लखनऊ, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है और वह कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ जाहिर है।

मिश्रा ने जारी एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ी रही हैं और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के हर दमनकारी नीति का मुखर विरोध किया है।''

उन्‍होंने दावा किया कि '' भाजपा सरकार कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (सूची) से साफ़ जाहिर हो रही है।''

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 107 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की जिसमें 10 महिलाओं को टिकट मिला है और चार महिला विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

मिश्रा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि भाजपा की सूची में सिर्फ रसूखदार महिलाओं को जगह मिली है जबकि कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ अपनी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की प्रतिज्ञा पूरी की है, बल्कि अपनी पहली सूची में असमानता, अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं को विधानसभा में चुनकर आने और अपनी बात को पूरे प्रदेश के सामने प्रमुखता से रखने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ अभियान की शुरुआत से ही भाजपा वाले इस पर हमले कर रहे हैं, क्योंकि इस अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).