देश की खबरें | यह गर्व का विषय है कि गुजरात की छह बेटियां ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में गुजरात की छह ‘बेटियां’ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो सभी गुजरातियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य बच्चों और उनके माता-पिता के लिए प्रेरणा बनना चाहिए ताकि वे भी खेलों में आगे बढ़े और अच्छा करें।

साणंद (गुजरात), 11 जुलाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में गुजरात की छह ‘बेटियां’ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो सभी गुजरातियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य बच्चों और उनके माता-पिता के लिए प्रेरणा बनना चाहिए ताकि वे भी खेलों में आगे बढ़े और अच्छा करें।

शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब गुजरात के खिलाड़ी स्वर्ण पदक लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए इन खिलाड़ियों का चयन राज्य सरकार की ‘‘खेले गुजरात’ पहल की आलोचना करने वालों को जवाब है। यह पहल बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए की गई है।

शाह ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए और हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि गुजरात की छह बेटियां जिनमें से तीन अहमदाबाद की हैं, जापान की राजधानी तोक्यो में 23 जलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ जब हमने (गुजरात सरकार) ‘खेले गुजरात’ की शुरुआत की थी तो कई अखबारों ने मखौल उड़ाया था और पूछा था कि क्या हम कबड्डी और खो-खो खेलकर स्वर्ण पदक जीतेंगे। हमने अबतक पदक नहीं जीता है लेकिन तय है कि गुजरात की छह बेटियां ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैं देख रहा हूं कि वह दिन दूर नहीं है, जब वे स्वर्ण पदक के साथ लौटेंगी।’’

शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत तीन तालुकाओं साणंद, बावला और दस्कोरी में 42.01 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

शाह ने कोविड-19 टीकाकरण टीके की तुलना भगवान विष्णु के ‘सुदर्शन चक्र’ से की। उन्होंने कहा, ‘‘ टीकाकरण से सुरक्षा दीवार स्थापित होगी जो अहमदाबाद, गुजरात या भारत की कोरोना वायरस से रक्षा करेगी। ठीक वैसे ही जैसे ‘सुदर्शन चक्र’ एक समय द्वारका नगरी की सुरक्षा करता था। यह ‘यह सुरक्षा चक्र’ अहमदाबाद, गुजरात और पूरे देश के लोगों की कोरोना वायरस से रक्षा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई सरकार की प्राथमिक चिंता है।

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की अर्थव्यवस्था 5000 अरब डॉलर बनाने को अब भी कृत संकल्प है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोरोना वायरस की वजह से काम बंद हुए तो विपक्ष को मखौल उड़ाने का मौका मिल गया लेकिन आज भी नरेंद्र भाई के नेतृत्व में सरकार देश को शीर्ष पर ले जाने के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। हमें आगे बढ़ना होगा और विकास की गति मद्धिम नहीं पड़नी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\