एजेंसी न्यूज

India America Relations: भारतीयों का अपना मित्र कहना अमेरिका के लिए गर्व की बात- अमेरिकी सांसद

अमेरिका के सांसद जॉन कार्टर ने कहा कि भारतीयों को अमेरिका का मित्र कहना उनके देश के लिए गर्व की बात है और वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के प्रगाढ़ होने से उत्साहित हैं.

India America Relations: भारतीयों का अपना मित्र कहना अमेरिका के लिए गर्व की बात- अमेरिकी सांसद
India America

वाशिंगटन, 18 नवंबर : अमेरिका के सांसद जॉन कार्टर ने कहा कि भारतीयों को अमेरिका का मित्र कहना उनके देश के लिए गर्व की बात है और वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के प्रगाढ़ होने से उत्साहित हैं. कार्टर ने प्रतिनिधि सभा में कहा कि पिछले दशकों में लोकतंत्र और स्वशासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट रही है और उसका भविष्य आज ‘‘पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के अनवरत मजबूत होने से उत्साहित हूं, जैसा कि पिछले 75 साल से जारी है और भारतीयों को हमारा मित्र बताने पर मुझे गर्व है.’’ कार्टर ने कहा, ‘‘मैं ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज (सदन में) खड़ा हुआ हूं.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने अमेरिका को निशाना बनाने के लिए निर्मित लंबी दूरी की संदिग्ध मिसाइल दागी

उन्होंने कहा, ‘‘संसद ने 15 अगस्त, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया था जिसने भारत को लगभग 90 वर्षों के बाद आधिकारिक तौर पर एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया.’’ कार्टर ने कहा, ‘‘संसद के इस अधिनियम ने इतिहास के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्माण को चिह्नित किया, जो एक अरब से अधिक आबादी वाले मजबूत राष्ट्र का संचालन करता है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).