देश की खबरें | आईटी विभाग ने कश्मीरी शॉल निर्माता समूह पर छापेमारी की, नकदी जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने हाल में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में एक ‘‘प्रमुख’’ पश्मीना और कश्मीरी शॉल निर्माता के परिसरों पर छापेमारी के बाद 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जून आयकर विभाग ने हाल में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में एक ‘‘प्रमुख’’ पश्मीना और कश्मीरी शॉल निर्माता के परिसरों पर छापेमारी के बाद 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राष्ट्रीय राजधानी में 15 जून को 15 परिसरों में छापेमारी की गई थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि जब्त दस्तावेजों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अधिकतर बिक्री नकदी में की गई है, जो नियमित खातों में दर्ज नहीं की गई है।

बोर्ड आयकर विभाग का प्रशासनिक निकाय है।

आईटी विभाग ने आरोप लगाया कि पश्मीना और अन्य प्रकार के कश्मीरी शॉल के निर्माता और विक्रेता ने ‘‘कम मूल्यांकन’’ और स्टॉक की कम जानकारी के माध्यम से ‘‘बड़े पैमाने पर’’ कर चोरी की।

इसमें कहा गया है, ‘‘अकेले दिल्ली में चार करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब स्टॉक का पता चला है।’’

विभाग ने ऐसे दस्तावेज एकत्र किए जिनसे पता चलता है कि समूह ने भारत से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों को निर्यात किया।

बयान के अनुसार यह पाया गया है कि समूह ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में अचल संपत्तियों में भारी बेहिसाब निवेश किया है।

विभाग ने बताया, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई में 46 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\