देश की खबरें | आईटी विभाग ने दिल्ली, गोवा सहित अन्य राज्यों में हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने कई हवाला ऑपरेटर और नकली बिल बनाने वाले कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 5.26 करोड़ रूपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर आयकर विभाग ने कई हवाला ऑपरेटर और नकली बिल बनाने वाले कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 5.26 करोड़ रूपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद की।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़े | Haryana: फरीदाबाद कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या.

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई ‘‘ ‘एंट्री ऑपरेशन’ (हवाला जैसे ऑपरेशन) गिरोह चलाने वाले लोगों के एक बडे़ नेटवर्क और नकली बिल के जरिए अधिक पैसे बनाने वालों के खिलाफ की गई।’’

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए। 17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: चिनार कॉर्प्स श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में मनाया जा रहा है 74वां इन्फैंट्री डे : 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीटीडीटी) आयकर विभाग का एक प्रशासकीय प्राधिकरण है।

उसने कहा, ‘‘ एंटी ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कम्पनियों और कम्पनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं।’’

उसने कहा, ‘‘ अब तक, 500 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की हेराफेरी प्रविष्टियों (हवाला) के सबूतों को पहले ही पाया और जब्त किया जा चुका है।’’

सीबीडीटी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड