आईटी विभाग, जीएसटीएम, सीबीआईसी ने लोगों को रिफंड के लिए फर्जी ईमेल से सावधान किया
इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को संभालने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने फर्जी वेबसाइट ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ से सावधान किया है और करदाताओं से कहा है कि वे अपनी निजी जानकारी तथा बैंक विवरण का खुलासा न करें।
नयी दिल्ली, तीन मई दो शीर्ष कर निकाय आयकर विभाग और सीबीआईसी ने रविवार को करदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले फर्जी ईमेल से सावधान रहने के लिए कहा।
इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को संभालने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने फर्जी वेबसाइट ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ से सावधान किया है और करदाताओं से कहा है कि वे अपनी निजी जानकारी तथा बैंक विवरण का खुलासा न करें।
जीएसटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘फर्जी वेबसाइट ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से सावधान रहिए। ये करदाताओं की निजी जानकारी और बैंक विवरण हासिल करने की कोशिश कर रही है। कोई भी वेबसाइट जो आपकी निजी जानकारी मांगती हो, उसके संदेश, मेल पर प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।’’
इसमें आगे कहा गया की धोखाधड़ी के इरादे से कुछ संदेश व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे हैं, जो रिफंड की प्रक्रिया पूरा करने का दावा करती हैं।
जीएसटीएन ने करदाताओं से कहा है कि कोई भी शंका होने पर हेल्प डेस्क नंबर 1800 103 4786 पर फोन करें।
इससे पहले कर विभाग ने ट्वीट किया था कि किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें, जो रिफंड देने का वादा करती हो। ये फर्जी संदेश हैं और आयकर विभाग द्वारा नहीं भेजे गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

