खेल की खबरें | आईएसएसएफ ने पवन सिंह को निशानेबाजी में योगदान के लिये सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के संयुक्त महासचिव पवन सिंह को खेल की वैश्विक संचालन संस्था द्वारा निशानेबाजी में उनके योगदान के लिये स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

पुणे, 31 मार्च भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के संयुक्त महासचिव पवन सिंह को खेल की वैश्विक संचालन संस्था द्वारा निशानेबाजी में उनके योगदान के लिये स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

सिंह हाल में दिल्ली में समाप्त हुए विश्व कप में टूर्नामेंट मैनेजर थे। बुधवार को यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने खेल के प्रति उनकी सेवाओं के लिये उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया।

कोविड-19 महामारी के बाद यह विश्व कप भारत में ओलंपिक खेल की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।

आईएसएसएफ ने सिंह को तीसरी बार पदक प्रदान किया है, उन्हें इससे पहले 2016 में रियो डि जिनेरियो खेलों से पहले बहुत कम नोटिस में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर आयोजन में उनके शानदार काम के लिये कांस्य पदक दिया गया था। उन्हें 2017 में रजत पदक से सम्मानित किया गया था।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं महासंघ में अपने साथियों और एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर सिंह के साथ साथ भारतीय खेल प्राधिकरण में अधिकारियों का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझे हर संभव सहयोग दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मेरा अगला लक्ष्य तोक्यो ओलंपिक में बतौर ज्यूरी भाग लेना है, जो मेरा सपना है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करने की उम्मीद है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका