देश की खबरें | इसरो की सेटेलाइट तस्वीरों से गुजरात के गांव में कथित मादक पदार्थ तस्कर के बंगले के बारे में पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सेटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से ही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) यह स्थापित कर पाया कि कैसे एक कथित मादक पदार्थ तस्कर ने गलत ढंग से की गयी कमाई की बदौलत गुजरात के एक गांव में बंगला बना लिया।

अहमदाबाद, 21 दिसंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सेटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से ही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) यह स्थापित कर पाया कि कैसे एक कथित मादक पदार्थ तस्कर ने गलत ढंग से की गयी कमाई की बदौलत गुजरात के एक गांव में बंगला बना लिया।

नवंबर, 2021 में गुजरात के मोरबी जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा की गयी 600 करोड़ रुपये मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में इशा राव मुख्य आरोपी है और वह फरार है। बाद में यह जांच एनसीबी को सौंपी गयी थी।

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इसरो के उन्नत आंकड़ा प्रसंस्करण अनुसंधान संस्थान द्वारा उपलब्ध करायी गयी सेटेलाइट तस्वीरों से सामने आया है कि कैसे उसने पिछले तीन सालों में देवभूमि-द्वारका जिले के जोडिया गांव में अपनी संपत्ति बनाई और 50 लाख रुपये से अधिक का बंगला बनवाया।

उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों में 2019 से निर्माण के भिन्न-भिन्न चरण नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच से खुलासा हुआ कि राव ने मादक पदार्थ के धंधे से जो पैसे बनाये, उससे यह संपत्ति विकसित की गयी। चूंकि उसका परिवार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है तो हमने यह स्थापित करने के लिए सेटेलाइट तस्वीरों का उपयोग किया कि यह संपत्ति तीन सालों में बनाई गयी है। यह मकान अब कुर्क किया गया है।’’

माना जा रहा है कि राव फिलहाल पाकिस्तान के कराची में है। नवंबर, 2021 में गुजरात एटीएस ने मोरबी जिले के जिंजुदा गांव के एक निर्माणाधीन मकान से 600 करोड़ रुपये की 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी और इशा राव के भाई मुख्तार हुसैन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

एटीएस ने कहा था कि यह मादक पदार्थ राव के पाकिस्तानी साथियों ने समुद्र मार्ग से भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड