देश की खबरें | इसरो ने सफलतापूर्वक किया क्रायोजेनिक इंजन का ‘निर्वात प्रज्वलन’ परीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इसरो ने शनिवार को कहा कि उसने निर्वात परिस्थितियों में ‘मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर’ के साथ एलवीएम3 के ऊपरी चरण को शक्ति देने वाले स्वदेशी सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक प्रज्वलन परीक्षण किया है।

बेंगलुरु, आठ फरवरी इसरो ने शनिवार को कहा कि उसने निर्वात परिस्थितियों में ‘मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर’ के साथ एलवीएम3 के ऊपरी चरण को शक्ति देने वाले स्वदेशी सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक प्रज्वलन परीक्षण किया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह परीक्षण शुक्रवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रणोदन परिसर में उच्च स्थल परीक्षण प्रतिष्ठान में किया गया।

यह इंजन भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले, ‘मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर’ का उपयोग कर इंजन प्रज्वलन परीक्षण निर्वात कक्ष के बाहर जमीनी परिस्थितियों में किया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा, ‘‘इंजन पहले से ही एकल शुरुआत के साथ उड़ान में 19टी से 22टी तक के ‘थ्रस्ट’ स्तर पर काम करने के लिए उपयुक्त है और यह गगनयान मिशन के लिए भी उपयुक्त है।’’

इंजन को इसरो के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र द्वारा विकसित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी