विदेश की खबरें | इज़राइल के उच्चतम न्यायालय ने गृह मंत्री आर्येह डेरी को अयोग्य घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यरुशलम, 18 जनवरी (एपी) इज़राइल के उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि देश की नई सरकार के प्रमुख सदस्य आर्येह डेरी मंत्री के रूप में काम नहीं कर सकते।
यरुशलम, 18 जनवरी (एपी) इज़राइल के उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि देश की नई सरकार के प्रमुख सदस्य आर्येह डेरी मंत्री के रूप में काम नहीं कर सकते।
इस फैसले ने इज़राइल में अदालतों की शक्ति को लेकर विवादों को गहरा कर दिया और यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष भी एक संकट खड़ा कर सकता है।
अदालत ने कहा कि अति-रूढ़िवादी शास पार्टी के प्रमुख आर्येह डेरी को “कर अपराधों” के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद मंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया किया जाता है।
हालांकि डेरी ने पद न छोड़ने की बात कही थी।
नेतन्याहू को अब यह तय करना होगा कि क्या वह अदालत के फैसले का पालन करते हुए अपने करीबी सहयोगी डेरी को कैबिनेट से निष्कासित करते हैं या न्यायिक प्रणाली के साथ विवाद को और बढ़ाते हुए इस फैसले की अवहेलना करते हैं।
एपी जितेंद्र अर्पणा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)