विदेश की खबरें | गाजा के सभी हिस्सों पर कब्जे की इजराइल की नयी योजना: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अगर इस योजना को अंजाम दिया गया तो फलस्तीनी क्षेत्र में इजराइल के अभियान का विस्तार होगा और इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध सामने आ सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अगर इस योजना को अंजाम दिया गया तो फलस्तीनी क्षेत्र में इजराइल के अभियान का विस्तार होगा और इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध सामने आ सकता है।

इजराइल के कैबिनेट मंत्रियों ने तड़के हुए मतदान में इस योजना को मंजूरी दी। इससे कुछ घंटे पहले ही इजराइल के सेना प्रमुख ने कहा था कि सेना हजारों सैनिकों को तैयार रहने के लिए कह रही है।

अधिकारियों के अनुसार इस नयी योजना का मकसद इजराइल को हमास को हराने और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करना है। यह योजना हजारों फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा की ओर धकेलने में मददगार हो सकती है। इससे पहले से ही मौजूद मानवीय संकट और गहरा हो सकता है।

मार्च के मध्य में इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम टूटने के बाद इजराइल ने इस क्षेत्र पर भयंकर हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। उसने कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है और अब गाजा के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से पर इसका नियंत्रण है। युद्ध विराम समाप्त होने से पहले, इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और पानी सहित सभी मानवीय सहायता रोक दी थी, जिससे लगभग 19 महीनों के युद्ध में सबसे खराब मानवीय संकट पैदा हो गया है।

सहायता प्रतिबंधित करने से भुखमरी की स्थिति बन गई और आवश्यक वस्तुओं की कमी होने से लूटपाट की आशंका भी पैदा हो गई।

इजराइल धीरे-धीरे हमास पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

इजराइल के अधिकारियों ने कहा कि इस योजना में ‘पट्टी पर कब्जा करना और क्षेत्रों को नियंत्रण में लेना’ शामिल है। इस योजना में चरमपंथी हमास समूह को मानवीय सहायता वितरित करने से रोकने की भी कोशिश की जाएगी, जिसके बारे में इजराइल का कहना है कि इससे गाजा में समूह का शासन मजबूत होगा।

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना में हमास के ठिकानों पर शक्तिशाली हमले करना भी शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि इजराइल गाजा पर कब्जा करने और वहां के लोगों को स्थानांतरित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लेकर कई देशों के संपर्क में है, जिसे इजराइल ने ‘स्वैच्छिक विस्थापन’ कहा है। यूरोप और अरब देशों में इजराइल के सहयोगियों ने इसकी निंदा की है।

एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना को धीरे-धीरे अमल में लाया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर ये दावे किए।

इजराइल पिछले कई हफ्तों से हमास पर दबाव बढ़ाने और उस पर युद्ध विराम वार्ता में ज्यादा लचीलापन दिखाने के लिए दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, दोनों पक्षों को एक नए समझौते की ओर लाने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों को काफी संघर्ष करना पड़ा है।

सहायता समूहों के बीच प्रसारित और एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त हुए एक आंतरिक ज्ञापन के अनुसार, इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि वह गाजा में सहायता वितरण को नियंत्रित करने के लिए निजी सुरक्षा कंपनियों का उपयोग करेगा। संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह प्रस्तुत की गई योजना में भाग नहीं लेगा, क्योंकि यह उसके मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\