विदेश की खबरें | नेतन्याहू के सत्ता से हटने के बाद इजराइल की नई सरकार ने कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों को आज दिन में कार्यभार सौंपने के संबंध में बैठक करनी थी लेकिन औपचारिक कार्यक्रम के बगैर नई सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया। सरकार बदलने पर परंपरागत रूप से औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

दोनों को आज दिन में कार्यभार सौंपने के संबंध में बैठक करनी थी लेकिन औपचारिक कार्यक्रम के बगैर नई सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया। सरकार बदलने पर परंपरागत रूप से औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इजराइल की संसद नेसेट में रविवार को बेनेट नीत गठबंधन सरकार को मामूली अंतर से बहुमत हासिल हुआ जिसके बाद नेतन्याहू का ऐतिहासिक 12 वर्षों का कार्यकाल समाप्त हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अब विपक्ष के नेता के तौर पर काम करेंगे।

लिकुड पार्टी के सांसद डेविड बिटान ने ‘कान पब्लिक रेडियो’ से कहा कि नेतन्याहू ने बेनेट के साथ कार्यभार सौंपने का कार्यक्रम नहीं रखा क्योंकि उन्हें लगता है कि बेनेट - लापिद सरकार ने उनके साथ ‘‘धोखा’’ किया है और ‘‘इस मामले को थोड़ा भी वैधानिक रूप वह नहीं देना चाहते हैं।’’

गठबंधन सरकार में बेनेट पहले दो वर्ष के कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहेंगे और फिर विदेश मंत्री याइर लापिद प्रधानमंत्री बनेंगे। गठबंधन का सूत्रधार लापिद को ही बताया जाता है।

नई सरकार ने रविवार की देर रात शपथ ली, सोमवार को सुबह से उसने काम शुरू कर दिया और मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों में नए निदेशकों की नियुक्तियां शुरू कर दीं। निवर्तमान राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने बेनेट, लापिद और कैबिनेट के अन्य सदस्यों की यरूशलम स्थत अपने आवास पर नई सरकार के आधिकारिक फोटो सत्र के लिए अगवानी की। बेनेट और लापिद ने संवाददाताओं से बात करने से इंकार कर दिया।

नेतन्याहू के सहयोगी तोपाज लुक ने ‘आर्मी रेडियो’ से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘इस खतरनाक और भयावह सरकार’’ से विपक्ष के नेता के तौर पर लड़ेंगे ।

विश्व के नेताओं ने बेनेट को इजराइल का 13वां प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां ट्वीट कर बेनेट और लापिद को बधाई दी वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने लापिद से फोन पर बात की।

कभी नेतन्याहू के सहयोगी रहे बेनेट ने रविवार को नेसेट में 59 के बजाए 60 वोटों से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\