विदेश की खबरें | इजराइल के विदेश मंत्री करेंगे संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लापिद की यह यात्रा तब हो रही है जब दोनों देशों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में पिछले साल एक समझौता कर अपने संबंधों को सामान्य कर लिया था। यह इजराइल द्वारा अरब देशों के साथ किए गए इसी तरह के चार समझौतों में से पहला समझौता था। इससे पहले, अरब देश फलस्तीन के मुद्दे पर इजराइल से दूरी बनाए हुए थे।
लापिद की यह यात्रा तब हो रही है जब दोनों देशों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में पिछले साल एक समझौता कर अपने संबंधों को सामान्य कर लिया था। यह इजराइल द्वारा अरब देशों के साथ किए गए इसी तरह के चार समझौतों में से पहला समझौता था। इससे पहले, अरब देश फलस्तीन के मुद्दे पर इजराइल से दूरी बनाए हुए थे।
इजराइल की नई सरकार और अमेरिका के बाइडन प्रशासन दोनों ने कहा है कि वे अन्य अरब देशों के साथ भी इस तरह के समझौते होने की उम्मीद करते हैं। इस बीच, पिछले महीने के गाजा युद्ध के बावजूद इजराइल और यूएई अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए लगातार काम करते रहे हैं।
इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि लापिद 29 से 30 जून तक यूएई की यात्रा पर रहेंगे और अबू धाबी में इजराइली दूतावास तथा दुबई में अपने देश के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इजराइल और यूएई के बीच संबंध एक महत्वपूर्ण रिश्ता है, जिनका लाभ दोनों देशों के नागरिकों को ही नहीं, बल्कि समूचे पश्चिम एशिया को मिलेगा।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)