विदेश की खबरें | फलस्तीनी बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत के बाद इजराइलियों का हिंसक प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फलस्तीन के चिकित्सकों ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। यह बीते कई दशकों में इजराइली बस्ती के लोगों द्वारा किया गया सबसे हिंसक प्रदर्शन माना जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फलस्तीन के चिकित्सकों ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। यह बीते कई दशकों में इजराइली बस्ती के लोगों द्वारा किया गया सबसे हिंसक प्रदर्शन माना जा रहा है।

भीषण गोलीबारी और फिर देर रात के हंगामे के बाद जॉर्डन की उस घोषणा को लेकर संदेह होने लगा है कि इजराइल और फलस्तीनी अधिकारियों ने एक साल की हिंसा के बाद शांति बहाली का संकल्प लिया है।

फलस्तीनी मीडिया ने कहा कि इजराइली बस्ती के लोगों ने 30 मकानों और कार को आग के हवाले कर गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में हवारा शहर में आग की लपटें उठती दिख रही हैं और आसमान में धुएं का गुबार छाया नजर आ रहा है। हवारा में ही दिन के दौरान भीषण गोलीबारी की घटना हुई थी।

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने घटना की निंदा की और इसे ‘‘बस्ती के लोगों द्वारा विरोधी ताकतों की शह पर किया गया आतंकवादी कृत्य करार दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हम इजराइल की सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हैं।’’

यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा कि वह हवारा में ‘‘आज हुई हिंसा’’ से चिंतित है और ‘‘इस अंतहीन हिंसा के चक्र को खत्म करने के लिए सभी पक्षों के अधिकारियों को निश्चित रूप से दखल देना चाहिए।’’

इजराइल के लिए ब्रिटेन के राजदूत नील विगन ने कहा, ‘‘इजराइल को बस्ती वासियों की हिंसा से निपटना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में खड़ा करना चाहिए।’’

वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से शांत रहने और हिंसा नहीं करने का अनुरोध किया।

नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे गुस्से में आकर कानून को अपने हाथ में नहीं लें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू