विदेश की खबरें | इजरायली लेखक और शांति कार्यकर्ता अब्राहम बी. येहोशुआ का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह 85 वर्ष के थे।

वह 85 वर्ष के थे।

तेल अवीव के एक अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि, अस्पताल ने मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया।

अब्राहम बी. येहोशुआ का जन्म 1936 में यरूशलम में हुआ था। उनकी रचनाओं का बड़े स्तर पर अनुवाद किया गया। उनकी रचनाओं पर कईं फिल्में बनीं व नाटकों का मंचन हुआ।

उनकी पहली पुस्तक, ‘द डेथ ऑफ द ओल्ड मैन’, 1962 में प्रकाशित हुई थी। उनका ‘द थर्ड टेम्पल’ नामक एक उपन्यास इस साल की शुरुआत में प्रकाशित हुआ था। उनकी अन्य रचनाओं में ‘द लवर’, ‘ए लेट डिवोर्स' और ‘मिस्टर मणि’ शामिल हैं।

उन्होंने लेखन के लिए 1995 में ‘साहित्य के लिए इज़राइल’ पुरस्कार सहित कई साहित्यिक पुरस्कार जीते।

अपने लेखन कार्य से परे, येहोशुआ इजरायली शांति खेमे की एक प्रमुख आवाज थे।

इज़रायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा, “येहोशुआ इज़राइल राज्य के महान लेखकों और कहानीकारों में से एक थे, जिनकी अविस्मरणीय रचनाएं पीढ़ियों तक हमारा साथ देती रहेंगी।”

मेरेट्ज़ पार्टी के एक सरकारी मंत्री, तामार ज़ैंडबर्ग ने ट्विटर पर लिखा, “येहोशुआ ने शांति और न्याय को स्थापित करने में महत्वपूर्ण नैतिक भूमिका भी निभाई।”

येहोशुआ को बुधवार को उत्तरी इजरायल के किब्बुत्ज़ में दफनाया जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी