विदेश की खबरें | इजराइली प्रधानमंत्री बेनेट, पुतिन ने मुलाकात पर सहमति जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेनेट के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता के लिए रूस से योगदान के लिये पुतिन का शुक्रिया अदा किया और दोनों देशों के बीच उस पुल का जिक्र किया जिसका प्रतिनिधित्व इजराइल में रूसी प्रवासी करते हैं। पूर्ववर्ती सोवियत संघ से करीब 10 लाख यहूदी बीते तीन दशकों में इजराइल आए हैं।
बेनेट के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता के लिए रूस से योगदान के लिये पुतिन का शुक्रिया अदा किया और दोनों देशों के बीच उस पुल का जिक्र किया जिसका प्रतिनिधित्व इजराइल में रूसी प्रवासी करते हैं। पूर्ववर्ती सोवियत संघ से करीब 10 लाख यहूदी बीते तीन दशकों में इजराइल आए हैं।
इस साल के शुरू में रूसी मध्यस्थों ने एक इजराइली महिला की सीरिया से रिहाई सुनिश्चित की थी। इसके बदले में इजराइल द्वारा पकड़े गए दो सीरियाई लोगों को छोड़ा गया था।
बेनेट ने कहा कि उन्होंने “बंधकों और लापता लोगों के मुद्दे पर रूसी सहायता के लिये” पुतिन का शुक्रिया अदा किया।
इजराइल की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के तौर पर बेनेट के पिछले महीने पद संभालने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों ने बात की है। दो साल बाद, बेनेट को पद छोड़ना है और उनकी जगह विदेश मंत्री याइर लापिद प्रधानमंत्री पद संभालेंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)