विदेश की खबरें | इजराइल की सेना जांच कर रही कि क्या हमास का शीर्ष नेता सिनवार गाजा में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विस्थापित फलस्तीनी शरणार्थियों ने जिस स्कूल में शरण ले रखी थी, वहां इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विस्थापित फलस्तीनी शरणार्थियों ने जिस स्कूल में शरण ले रखी थी, वहां इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

इजराइल की सेना ने एक बयान में कहा कि गाजा में अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए, लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। सेना ने कहा कि तीनों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वह इस संभावना की जांच कर रही है कि क्या उनमें से एक सिनवार था।

सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था और इजराइल ने गाजा में अपने जवाबी अभियान की शुरुआत से ही उसे खत्म करने का संकल्प ले रखा है। पूरे युद्ध के दौरान, सिनवार सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आया।

जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था। इजराइल ने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ को भी हवाई हमले में मारने का दावा किया है, लेकिन समूह ने कहा है कि वह बच गया।

इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर एक सप्ताह से अधिक समय से हवाई और जमीनी हमला जारी रखा है। सेना ने बृहस्पतिवार को अबू हुसैन स्कूल पर हमला किया।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थानीय आपातकालीन इकाई के प्रमुख फरेस अबू हमजा ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पास के कमाल अदवान अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘कई महिलाएं और बच्चे गंभीर हालत में हैं।’’

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर हमास और इस्लामिक जिहाद द्वारा संचालित कमांड सेंटर को निशाना बनाया, जहां 10 से ज्यादा आतंकी छिपे हुए थे।

इजराइल ने गाजा में विस्थापित लोगों को शरण देने वाले अस्थाई शिविरों और स्कूलों पर कई बार हमले किए हैं। इजराइली सेना का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने का प्रयास करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\