विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सामरिक विराम की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना ने बताया कि रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 'सामरिक विराम' रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा।
सेना ने बताया कि रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 'सामरिक विराम' रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा।
सेना ने बताया कि इजराइल के नियंत्रण वाले केरेम शालोम चौराहे तक सहायता ट्रकों को पहुंचाने के उद्देश्य से सामरिक विराम की घोषणा की गई है, जिसके बाद ये ट्रक गाजा के अन्य भागों में सहायता सामग्री पहुंचाने के लिए सलाह-ए-दीन राजमार्ग पर सुरक्षित रूप से जा सकेंगे।
केरेम शालोम मार्ग वह मार्ग है जहां से इजराइली सेना को सहायता-सामग्री पहुंचाई जाती है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के साथ समन्वय कर संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की गई है।
इजराइल और हमास के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है जिससे गाजा मानवीय संकट से जूझ रहा है।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध के कारण गाजा में लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है जिससे वहां व्यापक भुखमरी फैल गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

