विदेश की खबरें | इजराइल ने गाजा में अस्पताल को बनाया निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल ने निकासी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल पर तड़के हमला किया गया। मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल खाली करने के दौरान एक मरीज की मौत हो गई क्योंकि चिकित्सकीय कर्मी तत्काल देखभाल प्रदान करने में असमर्थ थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल ने निकासी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल पर तड़के हमला किया गया। मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल खाली करने के दौरान एक मरीज की मौत हो गई क्योंकि चिकित्सकीय कर्मी तत्काल देखभाल प्रदान करने में असमर्थ थे।

यरूशलम डायोसिस द्वारा संचालित इस अस्पताल पर ‘पाम संडे’ के दिन हमला किया गया, जो यीशु के यरुशलम में प्रवेश की याद में मनाया जाता है।

इसके कुछ ही घंटे बाद, मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक कार पर हुए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह भाई और उनका मित्र शामिल था। यह जानकारी अल-अक्सा मार्टर्स अस्पताल के मोर्चरी के कर्मचारियों ने दी, जहां शवों को रखा गया है।

इजराइल ने कहा कि उसने एक कमान और नियंत्रण केंद्र पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल अस्पताल में हमास द्वारा इजराइली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हमलों की साजिश बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जाता था। हालांकि इजराइल ने कोई सबूत नहीं दिया।

इजराइल ने कहा कि हमले से पहले, क्षति को कम करने के लिए कदम उठाए गए थे, जिसमें चेतावनी जारी करना और हवाई निगरानी शामिल थी।

यह हमला इजराइल के रक्षा मंत्री के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा में सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी और लोगों को "संघर्ष वाले क्षेत्रों" से बाहर निकलना होगा।

इजराइली प्राधिकारियों ने हमास पर शेष 59 बंधकों को रिहा करने और प्रस्तावित नये संघर्ष विराम शर्तों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। इन बंधकों में से 24 के जीवित होने का अनुमान है।

अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फदेल नईम ने कहा कि उन्हें हमले से पहले ही चेतावनी दी गई थी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि आपातकालीन कक्ष, फार्मेसी और आसपास की इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे 100 से अधिक मरीज और दर्जनों चिकित्सा कर्मचारी प्रभावित हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले के कारण बाह्यरोग वार्ड और प्रयोगशालाएं नष्ट हो गईं तथा आपातकालीन वार्ड को क्षति पहुंची।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी