एजेंसी न्यूज

इजराइल ने महामारी से जूझ रहे भारत के लिए चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भेजी

इजराइल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए शुक्रवार को तीन बड़े ऑक्सीजन जेनरेटर संयंत्र के उपकरणों समेत चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भारत भेजी है.

इजराइल ने महामारी से जूझ रहे भारत के लिए चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भेजी
इजराइल का फ्लैग (Photo Credits: wikimedia commons)

यरुशलम, सात मई: इजराइल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए शुक्रवार को तीन बड़े ऑक्सीजन जेनरेटर संयंत्र के उपकरणों समेत चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भारत भेजी है. भारतीय वायु सेना के एक विमान ने 360 ऑक्सीजन सांद्रक और तीन ऑक्सीजन जेनरेटर संयंत्र के उपकरणों की खेप लेकर शुक्रवार दोपहर बेन-गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए उड़ान भरी.

खेप भेजे जाने की पुष्टि करते हुए इजराइल के विदेश मंत्री गबी अशकेनजी ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ आज उसी तरह एकजुटता के साथ खड़े हैं, जिस तरह भारत ने कोरोना संकट के समय इजराइल को जरूरी चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की थी.’’

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | इजराइल, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बहरीन सहित कई देशों से भारत पहुंची चिकित्सा सहायता

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में हमारे मित्र देश भारत के लिए इजराइल से कुछ और विमान चिकित्सकीय सामग्री लेकर जाएंगे.’’

इजराइल ने मंगलवार को जीवनरक्षक उपकरणों की पहली खेप भारत भेजी थी और वादा किया था कि इस हफ्ते और खेप भेजी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).