देश की खबरें | इजराइल ने सीरिया के साथ संघर्षविराम समझौते का गंभीर उल्लंघन किया है: संरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूनाइटेड नेशन डिसइनगेजमेंट आब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) की यह टिप्पणी सोमवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की एक खबर के बाद आई है, जिसमें सीमा पर जारी कार्यों की व्यापकता को दर्शाने वाले उपग्रह चित्र प्रकाशित किए गए थे। संयुक्त राष्ट्र का यह बल 1974 से इस क्षेत्र में गश्त कर रहा है।
यूनाइटेड नेशन डिसइनगेजमेंट आब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) की यह टिप्पणी सोमवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की एक खबर के बाद आई है, जिसमें सीमा पर जारी कार्यों की व्यापकता को दर्शाने वाले उपग्रह चित्र प्रकाशित किए गए थे। संयुक्त राष्ट्र का यह बल 1974 से इस क्षेत्र में गश्त कर रहा है।
यूएनडीओएफ ने बताया कि यह काम जुलाई में शुरू हुआ था और इजराइली सेना ने गाजा पट्टी की इजराइल सीमा पर नयी सड़कें और बफर जोन बनाने का काम किया है। इजराइली सेना ने लेबनान के गांवों को भी ध्वस्त करना शुरू कर दिया है, जहां संयुक्त राष्ट्र के अन्य शांति सैनिक गोलीबारी की चपेट में आये हैं।
हालांकि अल्फा लाइन पर ऐसी हिंसा नहीं हुई है, लेकिन यूएनडीओएफ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि इस काम से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने का खतरा है।
उसने कहा, ‘‘(सैन्य मुक्त क्षेत्र) के ऐसे गंभीर उल्लंघन से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है और यूएनडीओएफ इस पर कड़ी निगरानी रख रहा है।’’
इस पर टिप्पणी के लिए अनुरोध किये जाने पर इजराइली सेना ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सीरियाई अधिकारियों ने निर्माण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)