एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल ने आश्वासन दिया है कि वह ईरानी परमाणु या तेल संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा : अमेरिकी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले के बाद आशंका है कि इजराइल जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

विदेश की खबरें | इजराइल ने आश्वासन दिया है कि वह ईरानी परमाणु या तेल संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा : अमेरिकी अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले के बाद आशंका है कि इजराइल जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

बाइडन प्रशासन का मानना है कि रक्षा प्रणाली ‘अमेरिकी टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस बैटरी (टीएचएएडी)’ तथा उसे संचालित करने के लिए लगभग 100 सैनिक भेजने से इजराइल की कुछ चिंताएं कम हो गई हैं।

पेंटागन ने अप्रैल और अक्टूबर में ईरान द्वारा इजराइल पर किये गये बैलेस्टिक मिसाइल हमलों के बाद उसकी (इजराइल) वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए टीएचएएडी की तैनाती की रविवार को घोषणा की थी। उसने कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर यह फैसला किया गया।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया कि (इजराइल का) आश्वासन पक्का नहीं है और परिस्थितियां बदल सकती हैं।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि अतीत में आश्वासनों को पूरा करने में इजरायल का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ मिला-जुला रहा है और इस संबंध में अक्सर घरेलू इजराइली राजनीति प्रभावी नजर आयी है जिसने अमेरिका की उम्मीदों पर पानी फेरा है।

इन अधिकारियों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर निजी कूटनीतिक चर्चाओं का जिक्र करते हुए यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).