इजराइल ने सीरिया के एक पश्चिमी शहर पर मिसाइल दागीं: सीरियाई सरकारी मीडिया
सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से कहा कि मिसाइल हामा प्रांत के मसयफ में दागी गईं. सीरियाई वायु रक्षा बलों ने उनमें से कई मिसाइल को नष्ट कर दिया.
सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से कहा कि मिसाइल हामा प्रांत के मसयफ में दागी गईं. सीरियाई वायु रक्षा बलों ने उनमें से कई मिसाइल को नष्ट कर दिया.
अभी किसी की मौत नहीं हुई है. सना से मिली तस्वीरों के अनुसार, मिसाइल खेत में गिरी होगीं. इजराइल ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. यह भी पढ़ें : आरएसएस अपने कार्यक्रमों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के उपायों पर करेगी चर्चा
इजराइल कहता है कि वह ईरान&समर्थित मिलिशिया खासतौर से लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला को निशाना बनाता है. हिज्बुल्ला के लड़ाके सीरिया में तैनात हैं और वे सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की सरकार की सेना की ओर से लड़ रहे हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).