विदेश की खबरें | इजराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कथित फलस्तीनी हमलावर का घर ध्वस्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल ने वेस्ट बैंक में इस सप्ताह लगातार जारी तनाव और हिंसा के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने एक हवाई हमला किया जिसमें जेनिन शहर के तीन फलस्तीनी उग्रवादी मारे गए। वहीं इजराइली बस्तियों में रहने वालों ने अपने देश के चार लोगों की एक दिन पहले हुई मौत की घटना के प्रतिशोध में फलस्तीनी गांवों पर हमला कर दिया।
इजराइल ने वेस्ट बैंक में इस सप्ताह लगातार जारी तनाव और हिंसा के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने एक हवाई हमला किया जिसमें जेनिन शहर के तीन फलस्तीनी उग्रवादी मारे गए। वहीं इजराइली बस्तियों में रहने वालों ने अपने देश के चार लोगों की एक दिन पहले हुई मौत की घटना के प्रतिशोध में फलस्तीनी गांवों पर हमला कर दिया।
वेस्ट बैंक में उग्रवादियों का गढ़ समझे जाने वाले जेनिन के पास सोमवार को इजराइली सेना के दिन भरे चले अभियान में दो किशोरों समेत सात फलस्तीनी मारे गए।
इसके अगले दिन फलस्तीनी बंदूकधारियों की गोलीबारी में 17 वर्षीय एक किशोर समेत चार इजराइलियों की मौत हो गई। बुधवार को इजराइली बस्तियों में रहने वालों ने गोलीबारी के घटनास्थल के पास एक फलस्तीनी गांव पर हमला कर घरों और कारों में आग लगा दी थी।
सेना ने बुधवार को कहा कि उसने एक संदिग्ध वाहन में एक आतंकवादी समूह की पहचान की है जो यहूदी बस्तियों पर हुई हालिया गोलीबारी के लिए जिम्मेदार है।
फलस्तीनी इस्लामिक जेहाद उग्रवादी समूह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ड्रोन हमले में उसके तीन लोग मारे गए और वह बदला लेगा।
यह लगभग दो दशकों में वेस्ट बैंक में पहला हवाई हमला था। वहीं कब्जे वाले क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक समय से फलस्तीनी उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

