विदेश की खबरें | लावरोव के नाजीवाद संबंधी बयान पर इजराइल ने रूस की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह घटनाक्रम ऐसे समय दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का संकेत है जब इजराइल ने रूस-यूक्रेन युद्ध में खुद को तटस्थ रखने का प्रयास किया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का संकेत है जब इजराइल ने रूस-यूक्रेन युद्ध में खुद को तटस्थ रखने का प्रयास किया है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इतालवी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा था कि यूक्रेन में अब भी कुछ नाजी हो सकते हैं, भले ही देश के राष्ट्रपति (वोलोदिमिर जेंलेंस्की) सहित कुछ लोग यहूदी हों।

लावरोव ने कहा था, "जब वे कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है?" मेरी राय में, हिटलर भी यहूदी मूल का था, इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है। कई बार हमने यहूदी लोगों से सुना है कि यहूदियों के सबसे बड़े दुश्मन यहूदी ही थे।"

इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने लावरोव के बयान को "अक्षम्य और निंदनीय तथा भयानक ऐतिहासिक त्रुटि" करार दिया।

हिटलर द्वारा किए गए नरसंहार को देखने वाले एक व्यक्ति के पुत्र लापिड ने कहा, ‘‘नरसंहार में यहूदियों ने खुद ही खुद की हत्याएं नहीं कीं। यहूदियों के प्रति भेदभाव के लिए यहूदियों को ही जिम्मेदार ठहराने की टिप्पणी नस्लवाद की निम्नतम स्तर की टिप्पणी है।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी लावरोव की टिप्पणियों की निंदा की और कहा, ‘‘उनके (लावरोव) के शब्द असत्य हैं और इरादे गलत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज