लॉकडाउन में इज़राइल ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया
सन् 1948 में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन खत्म होने के बाद इज़राइल के अस्तित्व में आने की याद में 29 अप्रैल को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर इस दिन अवकाश होता है, उत्सव मनाये जाते हैं, लोग तटों पर जाते हैं, दावतें करते हैं और आतिशबाजी देखते हैं।
यरूशलम, 29 अप्रैल (एपी) इज़राइल वासियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बुधवार को अपने घरों में ही स्वतंत्रता दिवस मनाया।
सन् 1948 में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन खत्म होने के बाद इज़राइल के अस्तित्व में आने की याद में 29 अप्रैल को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर इस दिन अवकाश होता है, उत्सव मनाये जाते हैं, लोग तटों पर जाते हैं, दावतें करते हैं और आतिशबाजी देखते हैं।
इस साल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के जमा होने पर रोक लगा रखी है और आदेश दिया है कि लोग अपने घरों के 100 मीटर के दायरे में ही रहें । आदेश के अनुसार, अगर उन्हें दवाई या जरूरी सामान लेना है तो ही 100 मीटर के दायरे से बाहर निकलें।
देश में सार्वजनिक परिवहन बंद है।
इज़राइली वायुसेना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विमानों से करतब के अपने सालाना कार्यक्रम को स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित किया।
देश में कोरोना वायरस के 15,700 मामले सामने आए हैं और कम से कम 210 लोगों की मौत हुई है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

