विदेश की खबरें | ईरान के वैज्ञानिक की हत्या के पीछे इजराइल : हसन रूहानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अंतिम दिनों में इजराइल ने युद्ध छेड़ने की मंशा से ऐसा किया।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अंतिम दिनों में इजराइल ने युद्ध छेड़ने की मंशा से ऐसा किया।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े शीर्ष वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की पिछले महीने हुई हत्या के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर ईरान के राष्ट्रपति ने इजराइल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़े | US COVID-19 Vaccine: कोविड-19 संकट के बीच अमेरिका में दिया गया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दी जानकारी.

पिछले एक दशक में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या के मामलों को लेकर इजराइल पर संदेह जताया जाता रहा है। हालांकि, इजराइल ने इन आरोपों को हमेशा सिरे से खारिज किया है।

रूहानी ने प्रेसवार्ता में कहा, '' हत्या के पीछे इजराइल का मुख्य उद्देश्य ट्रंप प्रशासन के अंतिम दिनों में युद्ध एवं अस्थिरता पैदा करना था।''

यह भी पढ़े | वेनेजुएला ने की नाव पलटने की घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टि.

रूहानी ने हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया लेकिन कहा कि उनका देश इजराइल को ''समय और स्थान'' तय करने की अनुमति नहीं देगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने की अनुमति नहीं देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now