एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल ने दक्षिणी सीरिया में टैंकों पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुसरा-अल हरीर (सीरिया), 15 जुलाई (एपी) इज़राइली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी सीरिया में सैन्य टैंकों को निशाना बनाकर हमला किया है।

विदेश की खबरें | इजराइल ने दक्षिणी सीरिया में टैंकों पर किया हमला
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बुसरा-अल हरीर (सीरिया), 15 जुलाई (एपी) इज़राइली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी सीरिया में सैन्य टैंकों को निशाना बनाकर हमला किया है।

यह हमला उस क्षेत्र में किया गया जहां सीरिया के सैन्य बलों और बेदौइन जनजातियों की ड्रूज़ मिलिशिया के साथ झड़पें जारी हैं।

स्वेदा प्रांत में स्थानीय मिलिशिया और जनजातियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं।

सोमवार को शांति बहाल करने भेजे गए सरकारी सुरक्षा बलों का भी स्थानीय सशस्त्र समूहों से टकराव हुआ।

सीरियाई गृह मंत्रालय के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 30 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 100 घायल हुए हैं, जबकि ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने 99 से अधिक मौतों की बात कही है।

इज़राइली रक्षा मंत्री कैट्स ने कहा कि इज़राइली सेना ने सीरिया में सटीक हमला किया है ताकि सीरियाई शासन को स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि वे ड्रूज़ों को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।

इज़राइल में ड्रूज़ों को वफादार अल्पसंख्यक माना जाता है जो अक्सर सेना में सेवा देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).