विदेश की खबरें | इजराइल ने ईरान के लिए जासूसी करने के संदेह में 2 नागरिकों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली पुलिस और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तरी इजराइल के यूरी एलियासफोव और जॉर्जी एंड्रीव एक ईरानी एजेंट के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर विभिन्न मिशन को अंजाम देते थे। दोनों ईरानी एजेंट को गोपनीय सैन्य सामग्री भेजते थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली पुलिस और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तरी इजराइल के यूरी एलियासफोव और जॉर्जी एंड्रीव एक ईरानी एजेंट के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर विभिन्न मिशन को अंजाम देते थे। दोनों ईरानी एजेंट को गोपनीय सैन्य सामग्री भेजते थे।

इसमें कहा गया है कि संदिग्धों ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर ईरान समर्थित संदेशों के साथ भित्तिचित्र भी बनाए और बैनर टांगे। बयान के अनुसार उन्होंने पैसों के बदले ऐसा किया।

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ अभियोग दायर करेगा।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित शीर्ष इजराइली नेताओं की हत्या की ईरानी साजिश में शामिल होने को लेकर सितंबर में एक इजराइली नागरिक को अभ्यारोपित किया गया था।

एक महीने बाद, अधिकारियों ने एक और इजराइली नागरिक को गिरफ्तार किया जिस पर एक इजराइली वैज्ञानिक की हत्या की ईरानी साजिश में शामिल होने का आरोप था।

अधिकारियों के अनुसार ईरानी एजेंट सोशल मीडिया और नकदी का लोभ देकर इस तरह के मिशन को अंजाम देने के लिए इजराइली लोगों की भर्ती की कोशिश करते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now