एजेंसी न्यूज

इजराइल ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (49) ने शुक्रवार को टीके की खुराक ली. उन्होंने टीके से जुड़े सभी आंकड़े, सूचनाएं साझा कराने का भी संकल्प लिया. इजराइल पिछले महीने बूस्टर खुराक को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

इजराइल ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी दी
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (49) ने शुक्रवार को टीके की खुराक ली. उन्होंने टीके से जुड़े सभी आंकड़े, सूचनाएं साझा कराने का भी संकल्प लिया. इजराइल पिछले महीने बूस्टर खुराक को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. अमेरिका ने भी बूस्टर खुराक को मंजूरी दी है लेकिन अभी इसे उपलब्ध नहीं कराया गया है.

इजराइल की 93 लाख आबादी में से करीब 59 लाख लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है. वहीं 54 लाख लोगों को दोनों खुराक और 13 लाख लोगों को तीसरी खुराक लग चुकी है. यह भी पढ़ें : रात में ताजमहल के दीदार का इंतजार खत्म, शनिवार को फिर से खुल जाएगा ऐतिहासिक स्मारक

गर्मियों में विभिन्न गतिविधियों को फिर से खोले जाने के साथ संक्रमण के मामले बढ़ने लगे जिसके कारण सरकार ने जमावड़े पर पाबंदी भी लगायी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को कोविड-19 नमूनों की जांच में संक्रमण दर 5.5 प्रतिशत हो गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).