जरुरी जानकारी | इस्मा ने चीनी उत्पादन 17.69 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.1 करोड़ टन होने का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश, भारत में चीनी का उत्पादन अक्टूबर 2020 से शुरु होने वाले नये चीनी सत्र के दौरान 17.69 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ 20 लाख टन होने की उम्मीद है। उद्योग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेराई के लिए अधिक गन्ना उपलब्ध होगा जिससे उत्पादन बढ़ने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 25 जून ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश, भारत में चीनी का उत्पादन अक्टूबर 2020 से शुरु होने वाले नये चीनी सत्र के दौरान 17.69 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ 20 लाख टन होने की उम्मीद है। उद्योग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेराई के लिए अधिक गन्ना उपलब्ध होगा जिससे उत्पादन बढ़ने का अनुमान है।

एक बयान में कहा गया है कि चालू 2019-20 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में देश का चीनी उत्पादन अब तक दो करोड़ 70 लाख टन तक पहुंच गया है। सत्र के अंत तक लगभग 1,50,000 टन चीनी का उत्पादन औन होने की उम्मीद है जिसे मिलाकर चालू सत्र में कुल चीनी उत्पादन 2.72 करोड़ टन होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

चीनी की मांग और कीमतों के बारे में उद्योग निकाय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ‘लॉकडाऊन’ के नियमों में ढील दिये जाने के बाद माल का उठाव सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।

लॉकडाउन के दौरान चीनी की घरेलू बिक्री में गिरावट के कारण चीनी की एक्स-मिल कीमतें 31 से 31.50 रुपये प्रति किलो के स्तर तक नीचे चली गई थी। लेकिन अब यह कीमत पर्याप्त सुधार के साथ लॉकडाउन से पहले के स्तर के करीब यानी 32-33.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

इस्मा ने अपने प्रारंभिक अनुमान में कहा कि चीनी मिलों के पास कुल गन्ना उपलब्धता को देखते हुये वर्ष 2020-21 के सत्र में 3.20 करोड़ टन चीनी उत्पादन की उम्मीद है। यह अनुमान शेष अवधि के दौरान सामान्य बारिश और अन्य परिस्थितियों के सामान्य रहने पर आधारित है।

इस्मा के अनुसार, देश में चीनी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य, उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन, चालू सत्र के एक करोड़ 26 लाख टन से मामूली गिरावट के साथ 1.23 करोड़ टन रहने का अनुमान है। लेकिन देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1.01 करोड़ टन हो जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड