देश की खबरें | आईएसएल फाइनल 18 मार्च को मडगांव में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 मार्च को गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 मार्च को गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टीमों के लिए ट्रेनिंग मैदान और अन्य बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के कारण गोवा को इस प्रतिष्ठित मुकाबले की मेजबानी के लिए चुना गया है।

प्ले ऑफ मुकाबले तीन मार्च से खेले जाएंगे।

लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, एटीके मोहन बागान, बेंगलुरू एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी पहले ही प्ले ऑफ में जगह बना चुके हैं।

ओडिशा एफसी और एफसी गोवा लीग चरण के अंतिम मुकाबले से पहले दौड़ में बने हुए हैं।

इस सत्र से आईएसएल के आयोजकों फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने लीग के लिए प्ले ऑफ का नया प्रारूप लागू किया है जिससे दो मुकाबले बढ़ गए हैं।

शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में सीधे जगह बनाएंगी जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एक चरण का प्ले ऑफ मुकाबला होगा जिससे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दो अन्य टीम का फैसला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज