खेल की खबरें | आईएसएल-7 : जमशेदपुर ने बेंगलुरु को 1-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नाइजीरियन डिफेंडर स्टीफन एजे द्वारा हेडर के जरिए किए गए सत्र के तीसरे गोल और अपने गोलकीपर के कुछ शानदार बचाव के दम पर जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हरा दिया।
फातोर्दा, 28 दिसम्बर नाइजीरियन डिफेंडर स्टीफन एजे द्वारा हेडर के जरिए किए गए सत्र के तीसरे गोल और अपने गोलकीपर के कुछ शानदार बचाव के दम पर जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हरा दिया।
जमशेदपुर की के सातवें सत्र में नौ मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम के अब 13 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु को आठ मैचों में दूसरी हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम 12 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर खिसक गई है।
मैच के शुरुआती 20 मिनटों तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलकीपर का इम्तिहान लिया। बेंगलुरु के लिए इस मैच में वापसी कर रहे क्रिस्टियन ओप्सेथ ने तीसरे, कप्तान सुनील छेत्री 11वें और 19वें मिनट में जमशेदपुर के नेरिजुस व्लास्किस ने जरूर मूव बनाए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
32वें मिनट में मैच का पहला पीला कार्ड बेंगलुरु के सुरेश सिंह के खिलाफ आया। अगले ही मिनट में जमशेदपुर के गोलकीपर टीपी रहेनेश ने डबल सेव करते हुए बेंगलुरु को बढत लेने से रोके रखा। इसके बाद 44वें मिनट में जमशेदपुर के जैकीचंद सिंह अपने साथी रेंथलेई के क्रॉस पर हेडर से बॉल को नेट में पहुंचाने का मौका गंवा बैठे।
इस प्रयास के बाद दोनों ही टीमें हाफ टाइम तक अपना खाता नहीं खोल पाई।
पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु ने 68वें मिनट में लगातार दो बदलाव किए। पांच मिनट बाद ही ब्लू आर्मी के तीसरे खिलाड़ी राहुल भेके को पीला कार्ड का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरी तरफ जमशेदपुर हमले कर रहा था और इसी प्रयास में उसने 79वें मिनट में अपना खाता भी खोल लिया।
ओवेन कॉयले की टीम के लिए यह गोल नाइजीरियन डिफेंडर स्टीफन एजे ने अनिकेत जाधव के पास पर हेडर के जरिए किया। एजे का सीजन का यह तीसरा गोल है। एजे के गोल के जमशेदपुर के पास 83वें मिनट में भी अपनी लीड को डबल को अवसर था, लेकिन टीम कुछ इंचों से चूक गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)