देश की खबरें | दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार, पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके में आंतकी संगठन आईएसआईएस के एक कथित सदस्य को शुक्रवार रात पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक आईईडी बरामद हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके में आंतकी संगठन आईएसआईएस के एक कथित सदस्य को शुक्रवार रात पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक आईईडी बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले-हमारा रिकवरी रेट दुनिया में शायद सबसे अच्छा 75 फीसदी के करीब, मृत्य दर सबसे कम 1.87 प्रतिशत.

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ जारी है। मामले में दिल्ली पुलिस संवाददाता सम्मेलन कर सकती है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी है ।

यह भी पढ़े | Yogi Adityanath Attacks Congress: CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोम की बात करने वाले लोग भी अब राम-राम चिल्लाने लगे हैं.

इस बीच, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का एक बम निरोधक दस्ता बम या आईईडी उठाने में मददगार एक रोबोट और नियंत्रित माहौल में बम को निष्क्रिय करने में इस्तेमाल होने वाले टीसीवी वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचा।

दिल्ली में इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादी की गिरफ्तारी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी पुलिस अधिकारियों से सतर्कता तथा जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली सीमा पर जांच भी बढ़ा दी गई है ।

नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि दिल्ली से आने और दिल्ली जाने वाले वाहनों तथा यात्रियों की सीमा पर जांच की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\