देश की खबरें | गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ ने दी धमकी, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस उपायुक्त (मध्य) को भेजी गई एक शिकायत में कहा गया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजकर 32 मिनट पर गौतम गंभीर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर ‘‘आईएसआईएस कश्मीर’’ से जान से मारने की धमकी मिली ।

अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल में लिखा है, ‘‘ हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत में, मामले का संज्ञान लेने, प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का आग्रह किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि शिकायत गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की ओर से राजेंद्र नगर थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई। चौहान ने कहा, ‘‘ शिकायत में आरोप लगाया गया कि मंगलवार को गौतम गंभीर के ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी।’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘ शिकायत मिलने के बाद, जिला पुलिस ने गंभीर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि अभी शिकायत के संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मध्य जिला पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के साथ मिलकर विशेष प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है।

विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी