एजेंसी न्यूज

Ishan Kishan Milestone: ईशान किशन ने 23 गेंद में 77 रन बनाकर रचा इतिहास, मोहम्मद शमी को फिर से लगी चोट

आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन ने 23 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी के दौरान नौ छक्के जड़े जिससे झारखंड ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मैच में अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हरा दिया

Ishan Kishan Milestone: ईशान किशन ने 23 गेंद में 77 रन बनाकर रचा इतिहास, मोहम्मद शमी को फिर से लगी चोट
Ishan Kishan (pHOTO: x)

मुंबई, 29 नवंबर आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन ने 23 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी के दौरान नौ छक्के जड़े जिससे झारखंड ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मैच में अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हरा दिया. इस बीच राजकोट में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के ग्रुप ए मैच के दौरान चोट लग गई. शिवम शुक्ला ने 29 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे मध्य प्रदेश ने बंगाल को नौ विकेट पर 189 रन पर रोककर छह विकेट से मैच जीत लिया. कप्तान रजत पाटीदार (40 गेंद पर 68 रन) और सुभ्रांशु सेनापति (33 गेंद पर 50 रन) ने तेज अर्धशतक जड़े और मध्य प्रदेश ने आसान जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका! डब्ल्यूबीबीएल में चोटिल हुई जेमिमा रोड्रिग्स, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भागीदारी पर संदेह

हालांकि शमी का गिरने को लेकर चर्चा चलती रही. मध्य प्रदेश की पारी का अंतिम ओवर फेंकते समय शमी गेंद रोकने के प्रयास में गिर गए और ऐसा लगा कि उनके जूते पर गेंद लग गई. चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाला यह तेज गेंदबाज असहज महसूस कर रहा था. वह जमीन पर लेटे हुए अपनी पीठ के निचले हिस्से को पकड़ रहे थे.

‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के मेडिकल पैनल के प्रमुख नितिन पटेल तुरंत गेंदबाज की जांच करने के लिए मैदान में पहुंचे. हालांकि गिरने से कोई गंभीर चोट नहीं आई है. ग्रुप सी के मैच में सलामी बल्लेबाज किशन आक्रामक खेल रहे थे, उन्होंने अपनी टीम को सिर्फ 4.3 ओवर में 94 रन तक पहुंचाने में मदद की. विकेटकीपर-बल्लेबाज को रविवार को आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. झारखंड के गेंदबाजों में अनुकूल रॉय ने 17 रन देकर चार और रवि कुमार यादव ने 12 रन देकर तीन विकेट झटके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).