देश की खबरें | सिंचाई घोटाले के दस्तावेज आरटीआई के तहत उपलब्ध, गोपनीयता का उल्लंघन नहीं: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन दायर कर कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ जांच से संबंधित फाइल प्राप्त कर सकता है।

मुंबई, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन दायर कर कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ जांच से संबंधित फाइल प्राप्त कर सकता है।

उपमुख्यमंत्री पवार ने दो दिन पहले एक रैली में कहा था कि तत्कालीन गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में उनके सहयोगी रहे दिवंगत आर आर पाटिल ने उनके खिलाफ जांच को मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे और इस तरह उन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया।

पवार ने यह भी खुलासा किया कि फडणवीस ने 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें पाटिल के हस्ताक्षर वाली फाइल दिखाई थी, जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने फडणवीस और पवार दोनों पर गोपनीयता की शपथ के उल्लंघन का आरोप लगाया।

राउत की आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अजित पवार को फाइल दिखाने में गोपनीयता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।’’

भाजपा नेता ने कहा, “सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन दायर कर फाइल में उपलब्ध जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह भी सच है कि अजित पवार के खिलाफ जांच की मंजूरी तब दी गई थी जब कांग्रेस और (अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी।”

कांग्रेस-राकांपा सरकार पर सिंचाई परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उस समय अजित पवार संबंधित विभागों के मंत्री थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्ष ने उनका इस्तीफा मांगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू