देश की खबरें | तेलंगाना में सिंचाई विभाग का अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद, 27 अप्रैल तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गजवेल में सिंचाई एवं कमान क्षेत्र विकास (सीएडी) विभाग के मुख्य अभियंता बी हरि राम पर अपने सेवाकाल के दौरान अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तरीकों का इस्तेमाल कर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरि राम के घर तथा उसके और उसके रिश्तेदारों से संबंधित 13 अन्य परिसरों की तलाशी ली गई और इस दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला।

तलाशी के दौरान विला, फ्लैट, व्यावसायिक स्थान, कृषि भूमि, मकानों, आम के बगीचे के साथ छह एकड़ में एक फार्महाउस, कोठागुडेम में निर्माणाधीन एक इमारत, भूखंडों, चार पहिया दो वाहन, सोने के आभूषणों और बैंक जमा राशि के बारे में भी पता चला।

इसमें कहा गया है कि तलाशी से पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने अपने आधिकारिक पद का 'दुरुपयोग' करके ये संपत्तियां अर्जित की हैं। छापेमारी अब भी जारी है।

छापेमारी में बरामद संपत्तियों की बाजार में कीमत सरकारी रिकॉर्ड से कहीं अधिक हो सकती है।

एसीबी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस