जरुरी जानकारी | आईआरएम एनर्जी ने आईपीओ दस्तावेज जमा कराए, 700 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शहरी गैस वितरण कंपनी आईआरएम एनर्जी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आवेदन किया है।
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर शहरी गैस वितरण कंपनी आईआरएम एनर्जी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आवेदन किया है।
इस सिलसिले में आईआरएम एनर्जी ने सेबी के समक्ष शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ की मंजूरी के लिए दाखिल दस्तावेजों के मसौदे (डीआरपीएच) के मुताबिक, मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
हालांकि, अहमदाबाद की यह कंपनी आईपीओ से पहले 20 लाख इक्विटी शेयरों को बेच सकती है। यदि यह आवंटन पूरा हो गया तो फिर निर्गम का आकार कम हो जाएगा।
कंपनी के प्रवर्तकों के पास इस समय आईआरएम एनर्जी में 67.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को आईपीओ के जरिये 650-700 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)