एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इरेडा का लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 634 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो इसका सर्वकालिक स्तर है।

जरुरी जानकारी | इरेडा का लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 634 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो इसका सर्वकालिक स्तर है।

इरेडा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में उसका शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में 82.88 प्रतिशत अधिक रहा है। वर्ष 2021-22 में उसका कर-पूर्व लाभ 834 करोड़ रुपये था जो 2020-21 की तुलना में 46.41 प्रतिशत अधिक है।

इरेडा के निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में 2021-22 के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। इसमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कंपनी के शानदार प्रदर्शन की सराहना भी की गई।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत गठित इरेडा ने 31 मार्च, 2022 तक कुल 33,931 करोड़ रुपये के ऋण बांटे थे। उसके ऋण खाते में एक साल पहले की तुलना में 21.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने अच्छे नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि लेखा परीक्षकों, आरबीआई और अन्य हितधारकों के नियमित सहयोग एवं समर्थन के बगैर यह संभव नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).