एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इरेडा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 387.75 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की इरेडा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 387.75 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

बीते वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 284.73 करोड़ रुपये था।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी की कुल परिचालन आय 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 38.52 प्रतिशत बढ़कर 1,630.38 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,176.96 करोड़ रुपये थी।

कर्ज मंजूरी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 8,723.78 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,852.05 करोड़ रुपये थी।

हरित ऊर्जा से जुड़ी परियोजना के लिए कर्ज देने वाली इरेडा ने सितंबर तिमाही में 4,461.87 करोड़ रुपये ऋण वितरित किये जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,099.98 करोड़ रुपये था।

इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के नतीजे देश में नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमारे समर्पण को दर्शाते हैं। कर्ज मंजूरी और वितरण में पर्याप्त वृद्धि देशभर में हरित परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को बताती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).