एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 383.69 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 383.69 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 383.69 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 12 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 383.69 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 294.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इरेडा की परिचालन आय अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 1,501.71 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,143.50 करोड़ रुपये थी।

हरित वित्त पोषण से जुड़ी देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इरेडा ने कहा कि तिमाही खत्म होने के केवल 12 दिनों के भीतर ऑडिट वित्तीय परिणाम को प्रकाशित कर उसने उद्योग के लिए नया मानक स्थापित किया है।

कंपनी की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में घटकर 0.95 प्रतिशत रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1.61 प्रतिशत थी।

कंपनी की शुद्ध संपत्ति 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 44.83 प्रतिशत बढ़कर 9,110.19 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,290.40 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).