एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इरेडा ने बीते वित्त वर्ष में 865 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बीते वित्त वर्ष में अपना अबतक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ 865 करोड़ रुपये कमाया है। इरेडा ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसके डूबा कर्ज भी घटकर 1.66 प्रतिशत पर आ गया।

जरुरी जानकारी | इरेडा ने बीते वित्त वर्ष में 865 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बीते वित्त वर्ष में अपना अबतक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ 865 करोड़ रुपये कमाया है। इरेडा ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसके डूबा कर्ज भी घटकर 1.66 प्रतिशत पर आ गया।

एक बयान में कहा गया है कि इरेडा ने वित्त वर्ष 2022-23 में अबतक का सर्वाधिक 865 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। उसका कर पूर्व लाभ 1,139 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 से 36 प्रतिशत ज्यादा जबकि कर पूर्व लाभ 37 प्रतिशत ज्यादा रहा।

इरेडा की कुल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) या खराब ऋण वित्त वर्ष 2021-22 के 3.12 प्रतिशत से कम होकर वित्त वर्ष 2022-23 में 1.66 प्रतिशत रह गया। यह सालाना आधार पर प्रतिशत में 47 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है।

इरेडा के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए समीक्षा के बाद वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। निदेशक मंडल ने इकाई के बेहतरीन प्रदर्शन और अनवरत वृद्धि की प्रशंसा की।

इरेडा की ओर से दिया गया कर्ज वित्त वर्ष 2021-22 के 33,931 करोड़ रुपये से 39 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 47,076 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).