जरुरी जानकारी | इरेडा ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ दिवाला कार्यवाही के लिए आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बुधवार को कहा कि उसने संकट में फंसी जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के समक्ष दिवाला कायवाही के लिए आवेदन किया है।

नयी दिल्ली, 14 मई भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बुधवार को कहा कि उसने संकट में फंसी जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के समक्ष दिवाला कायवाही के लिए आवेदन किया है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इरेडा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 14 मई, 2025 को जेनसोल इंजीनियरिंग लि. के खिलाफ दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 की धारा सात के तहत एक आवेदन दायर किया गया है। जेनसोल इंजीनियरिंग सूचीबद्ध कंपनी है और उसे लगभग 510 करोड़ रुपये की चूक की है।

बाजार नियामक सेबी ने पिछले महीने एक अंतरिम आदेश में, कोष की हेराफेरी और संचालन में चूक मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और प्रवर्तकों... अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी... को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया था।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार, 12 मई को सेबी के अंतरिम आदेश के बाद जग्गी भाइयों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

इस बीच, जेनसोल इंजीनियरिंग ने बुधवार को कहा कि प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने उसकी अपील का निपटान कर दिया है। हालांकि, कंपनी को सेबी के अंतरिम आदेश पर अपना जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी है, जिसमें कंपनी और उसके प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया गया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सैट के समक्ष उसके द्वारा दायर अपील का निपटारा कर दिया गया है। उसे दो सप्ताह के भीतर सेबी के अंतरिम आदेश पर अपना जवाब दाखिल करने का अवसर मिल गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल