जरुरी जानकारी | इरडाई ने मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में ऐसे बदलाव करने से मना किया, जिससे प्रीमियम बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीमा नियामक इरडाई ने स्वास्थ्या बीमा कंपनियों को निर्देशा दिया है कि वे अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में कोई भी ऐसा बदलाव न करें, जिससे पॉलिसीधारकों के प्रीमियम में बढ़ोतरी हो।

नयी दिल्ली, 18 मार्च बीमा नियामक इरडाई ने स्वास्थ्या बीमा कंपनियों को निर्देशा दिया है कि वे अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में कोई भी ऐसा बदलाव न करें, जिससे पॉलिसीधारकों के प्रीमियम में बढ़ोतरी हो।

यह निर्देश व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और यात्रा बीमा पर लागू हैं।

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने एक परिपत्र में कहा कि सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं को मौजूदा पॉलिसी में ऐसे लाभों को जोड़ने या पॉलिसी को संशोधित करने की अनुमति नहीं है, जिससे प्रीमियम में वृद्धि होती है।

नियामक ने यह भी कहा कि बीमा कंपनियों को पिछले साल जुलाई में जारी ‘स्वास्थ्य बीमा कारोबार में उत्पाद की पेशकश पर समेकित दिशानिर्देशों’ के अनुसार मामूली संशोधन करने की अनुमति है।

इस सप्ताह जारी परिपत्र में कहा गया कि मौजूदा लाभों के अतिरिक्त किसी भी नए लाभ को अतिरिक्त कवर या वैकल्पिक कवर के रूप में दिया जा सकता है और पॉलिसीधारकों को इस बारे में अच्छी तरह जानकारी देकर उन्हें विकल्प देना चाहिए।

इसके अलावा नियामक ने प्रत्येक वित्त वर्ष के अंत में सभी स्वास्थ्य बीमा उत्पाद की वित्तीय व्यवहार्यता की समीक्षा करने के लिए एक्चुअरी (जोखिम गणना करने वाला) की नियुक्त करने के लिए भी कहा है।

इरडाई ने बीमाकर्ताओं से यह भी कहा है कि वह पॉलिसी दस्तावेज की को सरल रखें, ताकि पॉलिसीधारक इसे आसानी से समझ सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू